उत्तर प्रदेशनोएडा

सूरजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात मुकदमों वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में जनसेवा केंद्र से 80 हजार की लूट के मामले में पुलिस ने ओमकार को गिरफ्तार किया। 46,250 रुपये, लाइटरनुमा पिस्टल और बाइक बरामद हुई।

Reported by himanshu singh and edited by Shagun Chaurasia

Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने लूट के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से लूट के 46,250 रुपये नगद, घटना में इस्तेमाल की गई 1 लाइटरनुमा पिस्टल और 1 बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल हुई बरामद। 13 अगस्त 2026 को दोपहर के समय ग्राम मलकपुर में स्थित ओम शांति जनसेवा केंद्र पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने हथियार के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0- 457/2026 धारा 309(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

साथी संग रची साजिश

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त 2026 को अभियुक्त ओमकार पुत्र बिजेन्द्र को ITBP के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। ओमकार ने बताया कि वह 13 अगस्त को जनसेवा केंद्र पर गया था, जहां उसने मालिक को गल्ले में पैसे रखते देखा। उसने अपने साथी मोनू के साथ लूट की योजना बनाई। दोनों हेलमेट और डबल शर्ट पहनकर आए और लाइटर पिस्टल से नौकर को धमकाकर 80 हजार लूटकर पुस्ता की तरफ जंगल में भाग गए। लूट में से 60 हजार उसने रखे और 20 हजार मोनू को दिए। फरार मोनू की तलाश जारी है।

हथियार और बाइक बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त ओमकार (उम्र 24 वर्ष) गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से 46,250 रुपये नगद, 1 लाइटरनुमा पिस्टल और 1 बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक जो वारदात में इस्तेमाल हुई थी, बरामद की है।

ये भी पढ़ें: नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी, Sector-51 और 52 को जोड़ने वाला Skywalk 25 अगस्त से होगा शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »