उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा पुलिस का बड़ा कमाल! 50 लाख के 225 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए

नोएडा पुलिस ने CEIR और सर्विलांस की मदद से 225 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

Reported by himanshu singh and edited by Shagun Chaurasia

Noida Police Action: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में CEIR / सर्विलांस / CCTNS टीम और थाना सेक्टर-39 ने सराहनीय काम किया है। टीम ने 225 गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके मालिकों को लौटाया गया, जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। सभी फोन CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर उनके असली स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

कई जगहों से गुम हुए फोन

ये सभी फोन नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में गुमशुदा के रूप में दर्ज थे। लोग भीड़-भाड़ वाले बाजारों, ऑटो-बस-मेट्रो में सफर के दौरान, सुबह-शाम टहलते हुए या कहीं भूल जाने से अपने फोन गंवा बैठे थे। कई फोन सब्जी मंडी और साप्ताहिक बाजारों में सामान खरीदते समय धक्का-मुक्की में गिर गए थे। कुछ बाइक चलाते या ई-रिक्शा में ब्रेकर आने पर ढीले लोअर/पाजामे की जेब से निकलकर गिर गए थे।

लापरवाही से खोए फोन लौटे

कुछ फोन सार्वजनिक पार्कों में खेलते-व्यायाम करते समय, शादियों में बरात में डांस करते समय, बड़े कार्यक्रमों, मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे में और तो कुछ नशे में या बच्चों द्वारा गेम खेलते हुए छोड़ दिए गए थे। अपने खोए फोन वापस पाकर सभी मालिकों ने नोएडा पुलिस का आभार जताया।

ये भी पढ़ें: नोएडा में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 15

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »