उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में स्वाइन फ्लू का अचानक विस्फोट! 24 घंटे में 105 नए केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

नोएडा में स्वाइन फ्लू के मामले अचानक बढ़े। एक दिन में 105 नए मरीज मिलने से संख्या 120 पहुंची। स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है और मरीजों की निगरानी व उपचार कराया जा रहा है।

Swine Flu Cases in Noida: गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को जिले में 105 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 120 तक पहुंच गई। खास बात यह है कि सोमवार तक जिले में सिर्फ 15 मरीज दर्ज किए गए थे।

24 घंटे में आठ गुना बढ़े मामले

एक दिन के भीतर मामलों में हुई इस तेज वृद्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के अनुसार, मंगलवार को सामने आए मरीजों की जांच निजी अस्पतालों में कराई गई है। विभाग अब संबंधित निजी अस्पतालों से मरीजों की रिपोर्ट और अन्य जरूरी जानकारी जुटा रहा है। साथ ही संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क

स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। शुरुआती लक्षणों में बुखार, खांसी और गले में खराश शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी भी गंभीर संकेत हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ऐसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की है।

फिलहाल नोएडा में स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों से लगातार जानकारी जुटाकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 15

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »