उत्तर प्रदेशमहोबा

महोबा में बारिश का कहर, पक्का मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत

महोबा के सिजहरी गांव में लगातार बारिश से पक्का मकान ढह गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जेसीबी की मदद से परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया।

Mahoba News: महोबा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जनजीवन के लिए आफत बन गई है। बीती रात जिले के अलग-अलग इलाकों में मकान ढहने की घटनाओं में कई लोग हताहत हुए। सबसे दर्दनाक हादसा श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में हुआ, जहां एक पक्के मकान की दीवार ढहने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मकान ढहने से बड़ा हादसा

पुलिस के मुताबिक, सिजहरी गांव निवासी वृन्दावन यादव (42) अपने परिवार के साथ बीती रात अपने घर में सो रहा था। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई थी। देर रात करीब 2-3 बजे अचानक मकान भरभराकर ढह गया।

मलबे में दबे परिवार को बचाया

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: पेंशनरों का चेतना दिवस, पेंशन भवन की मरम्मत और खातों को पेंशन खाते में बदलने की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »