उत्तर प्रदेशमहोबा

पेंशनरों का चेतना दिवस, पेंशन भवन की मरम्मत और खातों को पेंशन खाते में बदलने की मांग

महोबा में पेंशनरों ने चेतना दिवस मनाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पेंशन भवन की मरम्मत, बैंक खातों को पेंशन खाते में बदलने और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान की मा

Mahoba News: वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा महोबा के तत्वावधान में बुधवार को “चेतना दिवस” मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक पेंशनरों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में पेंशनरों ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि प्रकरणों से जिलाधिकारी को अवगत कराकर समाधान की कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इन्द्रदेव सिंह से भेंट कर भी पत्र सौंपा।

पेंशनरों ने भवन बचाया

पेंशनरों ने कहा कि कचहरी परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन को पेंशनरों ने अपने निजी संसाधनों से विकसित किया था। वर्ष 2021 से इसी भवन में जिला प्रशासन के सहयोग और सीएसआर के माध्यम से निःशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र चल रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।

पेंशनर बोझ नहीं राष्ट्र की धरोहर हैं

चेतना दिवस की सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के महामंत्री बी.के. तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा से पेंशनरों में असंतोष है। यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो पेंशनर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने पेंशनरों से वर्तमान परिस्थितियों में सावधान रहने और जागरूक होने का आह्वान कियाहै

सभा में जुटे पेंशनर

सभा में कालका प्रसाद, गंगाप्रसाद, शिवकुमार त्रिपाठी, जगदीश सोनी, महरूनिशा, रहनुमा परवीन, महेश अहिरवार, रामसजीवन गुप्ता, अरविन्द खरे, रमाशंकर बाजपेई, शहनाज परवीन सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: खराब सड़क से परेशान होकर हाईवे पर उतरे जेन अल्फा के स्कूली बच्चे, 3 घंटे जाम, पुलिस पर बदसलूकी और घसीटने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »