उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में दिनेश शर्मा का सपा पर वार, बोले- पहले पंडितों को भगाते थे, अब श्रद्धा की बात करते हैं

तुलसी जयंती कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम ने सपा के PDA पर कसा तंज, इटावा मंदिर और रामलला दर्शन को लेकर भी दिया बयान !

KANPUR NEWS: कानपुर में तुलसी जयंती के मौके पर मानस संगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे। भजन, संगीत और काव्य प्रस्तुतियों के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा खुद भ्रम की स्थिति में है और इसी वजह से PDA में ‘पी’ का मतलब लगातार बदलता दिखाई दे रहा है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी जिन पंडितों को अपनी सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर कर देती थी, अब उन्हीं के प्रति श्रद्धा जताने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा केवल नाम लेने से साबित नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के क्रिया और कर्म से दिखाई देती है। उन्होंने सपा के PDA में ‘पी’ को अब पंडित बताए जाने पर भी सवाल उठाया।

इटावा मंदिर को लेकर भी साधा निशाना

इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनवाए जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर दिनेश शर्मा ने कहा कि अभी इटावा में मंदिर भी बनेगा और रामलला के दर्शन के लिए पूरा परिवार अयोध्या जाएगा। उन्होंने विपक्ष के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग पहले भगवान को नहीं मानने की बात करते थे, वे अब धार्मिक स्थलों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। दिनेश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग पहले पूजा-पाठ और भगवान को लेकर अलग रुख रखते थे, वही अब हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए। उन्होंने इसे विपक्ष के बदले हुए रुख से जोड़ते हुए तंज कसा।


‘सनातनी घूंसा’ बनाने की बात

कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों को एकजुट करने की बात कही। उन्होंने अगड़ा, पिछड़ा, शोषित और दलित वर्गों को साथ लेकर ‘सनातनी घूंसा’ बनाने का आह्वान किया। इसके बाद मंच से ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘पवनसुत हनुमान की जय’ के नारे भी लगवाए।

Gen-Z और Gen-Alpha पर भी बोले

 

Gen-Z और Gen-Alpha को लेकर पूछे गए सवाल पर दिनेश शर्मा ने कहा कि इनके पीछे कौन है, यह उन्हें पता नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे राष्ट्रवादी लोग खड़े हैं। मानस संगम के कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर मिश्रा, कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और एमएलसी अरुण पाठक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भजन और संगीत से हुई। अतिथियों को गोस्वामी तुलसीदास का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया और रामचरितमानस व तुलसी साहित्य के महत्व पर चर्चा हुई।

रमेश अवस्थी का हुआ विशेष सम्मान

कार्यक्रम में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी का विशेष सम्मान भी किया गया। झंडा गीत रचयिता श्यामलाल गुप्ता के योगदान को याद करते हुए सांसद की ओर से झंडा गीत को सदन में कानूनी दर्जा दिए जाने की मांग का उल्लेख किया गया। मानस संगम संस्था की ओर से इसी पहल के लिए रमेश अवस्थी का स्वागत और सम्मान किया गया। तुलसी जयंती के धार्मिक और साहित्यिक आयोजन में दिनेश शर्मा के राजनीतिक बयानों ने कार्यक्रम को सियासी रंग दे दिया। सपा पर उनके हमले, इटावा मंदिर और सनातनी एकजुटता को लेकर दिए गए बयान अब चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें : निषाद आरक्षण पर संजय निषाद का BJP को अल्टीमेटम! बोले- मांग नहीं मानी तो वोट से सत्ता से बाहर कर देंगे 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »