भारतराजनीति

तमिलनाडु के सीएम बने अभिनेता-राजनेता चंद्रशेखरन जोसेफ विजय

फिल्मी दुनिया से राजनीति तक, पहली ही चुनावी लड़ाई में विजय ने रचा इतिहास, गठबंधन के सहारे तमिलनाडु की सत्ता पर कब्जा

Reported by Ravi and edited by Shagun Chaurasia

Chandrasekharan Joseph Vijay || CM of Tamil Nadu || Oath Ceremony in Tamil Nadu || 

तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से राजनेता बने चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने 2026 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं। बाद में कांग्रेस, VCK, IUML और वामदलों के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और सरकार बनाई।

कितने वोटों से जीते, किसे हराया?

विजय ने पेरंबूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और DMK उम्मीदवार आर.डी. शेखर को 53,715 वोटों के बड़े अंतर से हराया। उन्हें 1,20,365 वोट मिले, जबकि आर.डी. शेखर को 66,650 वोट प्राप्त हुए।

पार्टी कब बनी?

विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK की स्थापना की थी। फिल्मों से राजनीति में आने के बाद उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों को लेकर लगातार अभियान चलाया। पहली ही विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया।

संघर्ष और राजनीतिक सफर

फिल्मी दुनिया में “थलापति” के नाम से मशहूर विजय के लिए राजनीति का सफर आसान नहीं रहा। शुरुआत में राजनीतिक विश्लेषकों ने उनकी पार्टी को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन युवाओं और शहरी वोटरों का उन्हें बड़ा समर्थन मिला। चुनाव परिणाम आने के बाद भी सरकार गठन को लेकर कई दिनों तक राजनीतिक खींचतान चली। अंततः सहयोगी दलों के समर्थन से विजय मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे।

परिवार और पत्नी से रिश्ते की चर्चा

विजय का पूरा नाम चंद्रशेखर जोसेफ विजय है। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर फिल्म निर्देशक हैं, जबकि उनकी मां शोभा चंद्रशेखर गायिका और प्रोड्यूसर रही हैं। विजय की पत्नी का नाम संगीता सोर्नालिंगम है और उनके दो बच्चे हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्तों में तनाव और अलगाव की खबरें चर्चा में रही हैं।

विजय के साथ शपथ लेने वाले मंत्री

विजय कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह मिली है। शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों में शामिल हैं – एन. आनंद, आधव अर्जुना, के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, कीर्तना एस, पी. वेंकटरमणन इसके अलावा कुछ सहयोगी दलों के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »