उत्तर प्रदेशमहोबा

मौदहा बांध से छोड़ा गया पानी बना किसानों की तबाही! बेतवा उफान पर, देखते ही देखते डूब गईं फसलें

मौदहा बांध से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही, बेतवा का बढ़ा जलस्तर, कर्ज लेकर बोई फसलें डूबीं

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Hamirpur News || Betwa River Flood || Maudaha Dam News || UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बेतवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी किनारे स्थित पुराना बेतवा घाट क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां किसानों की खेतिहर जमीन और बारियां पानी में समा गईं।

महीनों की मेहनत हुई बर्बाद

बताया जा रहा है कि मौदहा बांध में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इसके बाद बेतवा नदी तेजी से उफान पर आ गई। नदी किनारे उगाई गई सब्जियां और दूसरी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन अचानक आए पानी ने उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद कर दी।

किसानों की मांगे

पीड़ित किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। किसानों की मांग है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे करे और आपदा राहत कोष से जल्द मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सूचना मिल जाती तो काफी नुकसान टाला जा सकता था। फिलहाल इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Reported by- आशुतोष दीक्षित

ये भी पढ़ें: महोबा में इंसानियत शर्मसार! मोक्षधाम से अस्थियां उठाकर कूड़े में फेंकी, परिजन ढूंढते रहे अपनों की निशानी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »