तमिलनाडु में 144 विधायकों के समर्थन से विजय सरकार ने जीता फ्लोर टेस्ट, DMK ने सदन से किया वॉकआउट
तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया। 144 विधायकों ने समर्थन दिया, जबकि विरोध के बीच DMK ने सदन से वॉकआउट किया।
Vijay Government Floor Test || Tamil Nadu Assembly || TVK Government: तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार का दिन बेहद अहम साबित हुआ, जब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में बहुमत साबित करते हुए अपनी सरकार को मजबूती से बचा लिया। लंबे सियासी तनाव और विपक्ष के तीखे हमलों के बीच हुए फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को भारी समर्थन मिला।
विरोध में भी पड़े वोट
विश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में कुल 144 विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया, जबकि सिर्फ 22 वोट विरोध में पड़े। इसके अलावा 5 विधायक सदन से अनुपस्थित रहे। कुल 171 सदस्यों की मौजूदगी में विजय सरकार ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे उनकी सरकार पर मंडरा रहा सियासी संकट पूरी तरह खत्म हो गया।
सहयोगी दलों में एकजुटता
फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अहम बैठक की थी। बैठक में सहयोगी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए TVK सरकार को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। वहीं विपक्षी दल AIADMK ने सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा संभाला। पार्टी प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी विश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट करेगी।
हालांकि विपक्ष की रणनीति सदन में असर नहीं दिखा सकी। फ्लोर टेस्ट के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है। इस जीत के बाद TVK समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस



