उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में STF का बड़ा एक्शन, एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर मुठभेड़ में घायल

मेरठ में STF मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर घायल, मौके से पिस्टल, बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

STF Encounter || Meerut Encounter News || Aligarh Crime News: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी जुबैर पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, .32 बोर पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, जुबैर अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के नौशा गांव का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में छिपकर रह रहा था। वह कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

हत्याकांड का आरोपी

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में हुई चर्चित दानिश हिलाल हत्याकांड में भी जुबैर शामिल था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख जुबैर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और वह गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Reported by- संजीव

ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »