भारतराजनीति

केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद वीडी सतीशन के नाम पर लगाई मुहर

कांग्रेस ने 10 दिन बाद वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित किया। सतीशन बोले- अब राज्य में नए युग की शुरुआत होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Kerala New CM || Congress CM In Kerala || UDF Govt || V. D. Satheesan: वी. डी. सतीशान को आखिरकार केरल का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 10 दिन बाद कांग्रेस ने लंबे मंथन, बैठकों और अंदरूनी चर्चाओं के बाद उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं दीपादास मुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सतीशन ने कहा कि अब “एक नए युग और नए केरल” की शुरुआत होगी। उन्होंने माना कि राज्य की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनकी सरकार बदलाव लाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

कांग्रेस में कई दौर की बैठकों के बाद आया फैसला

केरल विधानसभा की 140 सीटों में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की, जबकि एलडीएफ 35 सीटों तक सिमट गया। चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में कई दौर की बैठकों और लॉबिंग का सिलसिला चला। आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने सतीशन पर भरोसा जताया।

कौन है केरल के नए CM

कोच्चि जिले से आने वाले सतीशन पेशे से वकील रहे हैं और 2001 में पहली बार विधायक बने थे। विधानसभा में अपने तेजतर्रार भाषण और सरकार पर आक्रामक हमलों के कारण उन्होंने अलग पहचान बनाई। 2021 में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें विपक्ष का नेता बनाया गया था, जहां उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। अब विपक्ष की राजनीति से निकलकर सतीशन मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने उनके जरिए राज्य में युवा और आक्रामक नेतृत्व को आगे बढ़ाने का स्पष्ट संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में 144 विधायकों के समर्थन से विजय सरकार ने जीता फ्लोर टेस्ट, DMK ने सदन से किया वॉकआउट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »