महोबा में इंसानियत शर्मसार! मोक्षधाम से अस्थियां उठाकर कूड़े में फेंकी, परिजन ढूंढते रहे अपनों की निशानी
महोबा में शर्मनाक लापरवाही! मोक्षधाम से अस्थियां गायब, कूड़े के ढेर में अपनों की निशानी खोजते रहे परिजन
Mahoba News || UP News || Kabrai Nagar Panchayat || Mahoba Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बेहद संवेदनशील और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत कबरई के कर्मचारियों पर ऐसी लापरवाही का आरोप लगा है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि मोक्षधाम में रखी मृतक की अस्थियों को सफाई कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर में फेंक दिया।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले किसान जगमोहन की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियां कबरई नगर पंचायत क्षेत्र के निरंजन बाबा धाम स्थित मोक्षधाम में रखी गई थीं। जब परिजन अस्थियां लेने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिलीं। काफी तलाश के बाद पता चला कि सफाई के दौरान उन्हें कूड़े में फेंक दिया गया।
घटना का वीडियो आया सामने
इसके बाद परिजन कूड़े के ढेर में अपने प्रियजन की अस्थियां खोजते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से में हैं। परिजनों ने नगर पंचायत कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Reported by- राजेश चतुर्वेदी
ये भी पढ़ें: तेल, विदेशी मुद्रा और सोने को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील



