भारत

CBSE 12th Result Out: CBSE 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, 18 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, बेटियों का जलवा बरकरार

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। 18 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, लड़कियों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Cbse Board 12th Result 2026 || Class 12 Result || CBSE Result Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होते ही देशभर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker व UMANG के जरिए देख सकते हैं।

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया है। हालांकि यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.19% कम है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि इस बार परीक्षा पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण रही। परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चा लड़कियों के शानदार प्रदर्शन की हो रही है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए 88.86% सफलता हासिल की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा। यानी बेटियां लड़कों से 6.73% आगे रहीं।

ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी परचम लहराया

वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। बोर्ड के मुताबिक, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक के ग्रेड को पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड पाने वाले छात्रों को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों और अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आने लगीं। अब सफल छात्र आगे कॉलेज एडमिशन और करियर की नई तैयारी में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पेपरलीक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को हटाकर नई परीक्षा एजेंसी बनाने की उठी मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »