मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का बड़ा धमाका! ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन ही पठान-एनिमल को छोड़ा पीछे

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म ने पहले दिन ₹95.10 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाकर ‘पठान’ और ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

पहले दिन 95 करोड़ के पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने भारत में पहले दिन करीब 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 80.10 करोड़ रुपये बताया गया है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गया।

‘पठान’ और ‘एनिमल’ को भी पीछे छोड़ा

फिल्म के भारत में ग्रॉस ओपनिंग कलेक्शन की तुलना करें तो ‘दृश्यम 3’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की ‘पठान’ ने पहले दिन करीब 65.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 76.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। ‘दृश्यम 3’ का शुरुआती ग्रॉस कलेक्शन इन दोनों फिल्मों से ज्यादा बताया जा रहा है।

‘धुरंधर’ से भी आगे निकली फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का भारत में पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन करीब 33.60 करोड़ रुपये बताया गया था। इस आंकड़े के मुकाबले ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन काफी बड़ी शुरुआत की है। फिल्म की कमाई ने अजय देवगन के करियर में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। अब निगाहें इसके पहले वीकेंड के कलेक्शन पर हैं। अगर फिल्म की रफ्तार बरकरार रहती है, तो आने वाले दिनों में इसके खाते में कई और बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़े जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘दृश्यम-3’ की एडवांस बुकिंग ने किया धमाका, रिलीज से पहले कमाए 10 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »