भारत

CJP का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से निकलेगा मार्च

सीजेपी ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। संगठन युवाओं से किए 25 जुलाई के कथित सरकारी आश्वासन लागू कराने की मांग करेगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CJP September 5 Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार, मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली स्थित पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। सीजेपी का कहना है कि यह प्रदर्शन युवाओं से किए गए कथित सरकारी वादों को पूरा कराने की मांग को लेकर होगा।

25 जुलाई के आश्वासनों पर उठाए सवाल

सीजेपी के मुताबिक, 25 जुलाई को युवाओं को दिए गए आश्वासनों के बाद देशव्यापी युवा आंदोलन को भरोसे के आधार पर वापस लिया गया था। संगठन का आरोप है कि करीब एक महीने बाद भी उन आश्वासनों पर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 25 जुलाई के वादों की प्रगति की समीक्षा की गई। संगठन ने दावा किया कि केंद्र सरकार के साथ भाजपा और राजग शासित राज्यों की ओर से भी अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। सीजेपी ने सरकार पर कार्रवाई में देरी करने और तकनीकी कारणों का हवाला देकर स्पष्ट जवाब से बचने का आरोप लगाया।

मृत छात्रों के परिवार भी होंगे शामिल

संगठन के अनुसार, मार्च में नीट से जुड़े मृत छात्रों के परिवार, कथित पुलिस ज्यादती से प्रभावित परिवार, छात्र और युवा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीजेपी ने देशभर के युवाओं से 5 सितंबर को इंडिया गेट पहुंचकर मार्च में शामिल होने की अपील की है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा

सीजेपी ने कहा है कि मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। संगठन का कहना है कि युवाओं ने सरकार के भरोसे पर आंदोलन वापस लिया था और अब उन्हीं आश्वासनों को लागू कराने की मांग कर रहे हैं। सीजेपी ने सरकार से 25 जुलाई को किए गए कथित वादों पर स्पष्ट कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि युवाओं के भरोसे को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए और सरकार को अपने आश्वासनों पर जवाब देना होगा।

ये भी पढ़ें: देश में कमी नहीं… चीनी के दामों पर बोला ISMA, फिर क्यों बढ़ीं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »