भारत

CJP प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ध्रुव राठी समेत 1000 से ज्यादा लोग हिरासत में

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद राजधानी में सुरक्षा कड़ी, कई जगह बैरिकेडिंग और चेकिंग; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CJP’s Protest in Delhi: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद राजधानी के कई इलाकों में बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई। रिपोर्टों के मुताबिक, एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ध्रुव राठी गुरुग्राम से हिरासत में

इस कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस की टीम उनके आवास पर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ध्रुव राठी ने इससे पहले बेंगलुरु में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों से दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की थी।

जनपथ और संसद मार्ग पर कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने कई रणनीतिक स्थानों पर जवान तैनात किए। रिपोर्टों के मुताबिक, जनपथ सर्कल और संसद मार्ग इलाके में पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दक्षिण दिल्ली में महरौली-गुरुग्राम रोड पर चेकपॉइंट बनाकर वाहनों और बसों की जांच की गई। इस दौरान लाउडस्पीकर के जरिए घोषणाएं भी की गईं।

दिल्ली को 20 जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था

बताया जा रहा है कि सुरक्षा प्रबंधन के लिए नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई। रिपोर्टों में स्टेडियमों को भी अस्थायी डिटेंशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किए जाने का उल्लेख है। CJP का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित था। पुलिस ने सुरक्षा और प्रक्रियात्मक कारणों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी थी।

फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों की अंतिम संख्या, उनकी कानूनी स्थिति और ध्रुव राठी को हिरासत में लेने के कारणों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: दुकानें बंद, सड़कें जाम… दिल्ली में प्रदर्शन से कारोबार पर संकट! 2,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »