Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी व्यवस्था को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगों को एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने इन्हें “गैर-समझौतावादी” बताते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी। खड़गे के मुताबिक कांग्रेस की पहली मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। दूसरी मांग मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को रद्द करने की है। वहीं तीसरी मांग चुनाव में EVM की जगह बैलेट पेपर व्यवस्था बहाल करने की है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और INDIA गठबंधन के सहयोगियों की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। महिला पत्रकारों के आरोप पर भी बोले खड़गे खड़गे ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोपों का भी मुद्दा उठाया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर ऐसे आरोप लगाए थे। शिकायतों को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा गया है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिरासत इन मांगों को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी तेज हुआ है। 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि उस क्षेत्र में BNSS की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू थे और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने की चेतावनी दी गई थी। महिला पत्रकारों की शिकायतों की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। इस पूरे मामले ने चुनावी सुधारों की मांग के साथ-साथ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी बहस तेज कर दी है। ये भी पढ़ें: ‘फॉर्म-6 में बदलाव किसने किया?’ CEC पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को नोटिस