जॉब

प्रदर्शन के बीच BPSC का बड़ा ऐलान! TRE-4 नोटिफिकेशन जारी, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती

बिहार में प्रदर्शन के बीच BPSC ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी। अलग-अलग कक्षाओं के लिए योग्यता और आयु सीमा निर्धारित है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

BPSC Teacher Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नोटिफिकेशन ऐसे समय जारी हुआ है, जब भर्ती की मांग को लेकर पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले कई महीनों से उम्मीदवार TRE-4 को लेकर सरकार और आयोग से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे।

किस कक्षा के लिए क्या योग्यता?

TRE-4 में अलग-अलग स्तर के शिक्षकों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

कक्षा 1 से 5: न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं और दो वर्षीय D.El.Ed जरूरी है।
कक्षा 6 से 8: संबंधित विषय में स्नातक के साथ D.El.Ed या B.Ed होना चाहिए।
कक्षा 9 से 10: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर और B.Ed जरूरी है।
कक्षा 11 से 12: संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed आवश्यक है।

TET/STET पास होना जरूरी

प्राथमिक शिक्षकों के लिए CTET Paper-I या BTET Paper-I, जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए CTET Paper-II या BTET Paper-II पास होना अनिवार्य है। कक्षा 9-10 के लिए STET Paper-I और 11-12 के लिए STET Paper-II जरूरी है। TET में सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 60%, सामान्य महिला/BC/EBC के लिए 55% और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50% अंक निर्धारित हैं।

आयु सीमा भी तय

1 अगस्त 2026 को आधार मानते हुए प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष, जबकि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक पदों के लिए 21 वर्ष है। अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है। महिला/BC/EBC वर्ग को 40 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 42 वर्ष तक की छूट दी गई है। TRE-4 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी अगली जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: सीपीसीएल जूनियर इंजीनियर के 60 पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »