लाइफ स्टाइल

लद्दाख की रहस्यमयी ‘मैग्नेटिक हिल’, बंद इंजन में भी खुद-ब-खुद चढ़ने लगती है गाड़ी!

अगर Magnetic Hill पर आपकी कार को न्यूट्रल गियर में छोड़ दिया जाए, तो वो धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ने लगती है। असल में यहां कोई चुंबकीय शक्ति काम कर रही है या इसके पीछे कोई दिलचस्प वैज्ञानिक तथ्य है?

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

MAGNETIC HILLS|| LADHAK ||ILLUSION: भारत के शानदार पहाड़ी इलाके लद्दाख में मौजूद मैग्नेटिक हिल एक ऐसी जगह है जो हर साल हजारों सैलानियों को चौंका देती है। यहां आने वाले लोग एक अजीब अनुभव का जिक्र करते हैं, अगर आप अपनी कार को सड़क पर न्यूट्रल गियर में रखकर इंजन बंद कर दें, तो गाड़ी अपने आप धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ने लगती है।

किसी चमतकार से कम नही

यह पहली नजर में किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। कई लोगों का मानना है कि यहां कोई शक्तिशाली चुंबकीय बल है जो गाड़ियों को अपनी ओर खींचता है। इसी वजह से इसे “मैग्नेटिक हिल” का नाम दिया गया।लेकिन जब वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने इस घटना की गहराई से जांच की, तो उन्हें पता चला कि असलियत बिलकुल अलग है।

ये तो बस एक ऑप्टिकल इल्यूजन है

असल में, यहां कोई मैग्नेटिक फोर्स नहीं है। यह पूरी घटना तो आँखों का धोखा है।जिस सड़क को हम ऊपर की ओर चढ़ाई के रूप में देखते हैं, वो दरअसल हल्की ढलान है, यानी नीचे की तरफ जाती है। लेकिन चारों ओर के पहाड़ों और इलाके की आकृतियाँ ऐसी हैं कि हमारा दिमाग सही से यह नहीं समझ पाता कि असली ढलान किस दिशा में है।हमारा दिमाग आमतौर पर क्षितिज और आस-पास के दृश्य को देखकर दिशा का अनुमान लगाता है। लेकिन यहां पहाड़ों की बनावट और वातावरण ऐसा भ्रम पैदा कर देते हैं कि हमें लगता है सड़क ऊपर जा रही है, जबकि असल में वो नीचे की ओर झुकी हुई होती है। इसी वजह से गाड़ी धीरे-धीरे नीचे खिसकती है, जबकि देखने वाले सोचते हैं कि वह ऊपर चढ़ रही है।

पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव

यह अद्भुत अनुभव इस जगह को खास बनाता है। यहां आने वाले लोग अक्सर अपनी गाड़ियां रोककर इस “जादू” का अनुभव करते हैं और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।हालांकि, यह किसी जादू या चुंबकीय शक्ति का नतीजा नहीं है, लेकिन पहली बार देखने पर यह अनुभव इतना अनोखा और आश्चर्यजनक होता है कि कुछ लोगों को ऐसा लगता है जैसे यहां ग्रैविटी ही बदल गया हो।

असल में, यह प्रकृति का एक शानदार भ्रम है जो हमें दिखाता है कि कभी-कभी हमारा दिमाग चीजों को गलत तरह से पकड़ सकता है।तो, अगर आप कभी लद्दाख जाएं और इस जगह पर पहुंचे, तो ध्यान रखें यह “मैग्नेटिक हिल” नहीं, बल्कि प्रकृति का एक चतुर ऑप्टिकल इल्यूजन है। पर सच में, इसका अनुभव अविश्वसनीय लगता है।

ये भी पढ़ें: इन्वर्टर बैटरी में पानी की कमी पड़ सकती है भारी, छोटी लापरवाही से अचानक बंद हो सकता है पूरा घर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »