लाइफ स्टाइल

भीषण गर्मी से बचना है? तो अपनाए ये 3 अचूक उपाए, रहेंगे Super Cool और सेहतमंद

गर्मियों में हाइड्रेटिंग फूड, सही समय पर बाहर निकलना और सूती कपड़े पहनना शरीर को ठंडा, ऊर्जावान और हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखता है।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Summer Health Tips || Heatwave Safety Tips || Stay Hydrated In Summer: देशभर में बढ़ती गर्मी लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकता है। ऐसे में अगर समय रहते सही सावधानी न बरती जाए, तो हीट स्ट्रोक, कमजोरी, चक्कर और स्किन से जुड़ी कई परेशानियां बढ़ सकती हैं। हालांकि कुछ आसान लाइफस्टाइल आदतें अपनाकर इस मौसम में खुद को फिट और फ्रेश रखा जा सकता है।

सिर्फ पानी पीना काफी नहीं

गर्मियों में शरीर को सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि सही पोषण और इलेक्ट्रोलाइट्स की भी जरूरत होती है। इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि डाइट में ऐसे फल और सब्जियां शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसे फूड्स शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ये शरीर को ठंडक देने के साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

धूप में निकलने का सही समय चुनना बेहद जरूरी

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक की तेज धूप शरीर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती है। इस दौरान बाहर रहने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक जरूरी काम या एक्सरसाइज के लिए सुबह और शाम का समय ज्यादा सुरक्षित होता है। इससे शरीर पर गर्मी का असर कम पड़ता है।

गर्मियों में कपड़ों का चुनाव भी बनाता है बड़ा फर्क

फैशन के चक्कर में कई लोग गर्मियों में भी टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं, जिससे त्वचा को हवा नहीं मिल पाती। इससे घमौरियां, रैशेज और पसीने की बदबू जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञ हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह देते हैं, क्योंकि कॉटन पसीना सोखकर शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

छोटी आदतें ही बचाएंगी बड़ी परेशानियों से

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी कई बड़ी समस्याओं से बचा सकती है। सही खानपान, पर्याप्त हाइड्रेशन और सही दिनचर्या अपनाकर इस मौसम में खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन 5 हेल्थ मिथ्स के शिकार हैं? आज ही जानें इनका सच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »