उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत

नोएडा में बिजली विभाग ने QR कोड आधारित नई शिकायत सुविधा शुरू की। अब उपभोक्ता मोबाइल से शिकायत दर्ज कर उसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकेंगे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Electricity News || QR Code Complaint System || Electricity Department Helpline|| Gautam Buddh Nagar Electricity Update || UP News: गौतमबुद्ध नगर के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नई QR कोड आधारित शिकायत प्रणाली शुरू की है। खास बात यह है कि इस डिजिटल सुविधा की शुरुआत पूरे प्रदेश में सबसे पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से की गई है।

कैसे करें QR कोड स्कैन

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर सीधे शिकायत पोर्टल तक पहुंच सकेंगे। वहां वे बिजली बिल, खराब मीटर, लाइन फॉल्ट, बार-बार ट्रिपिंग, बिजली कटौती और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़ी शिकायत आसानी से दर्ज कर पाएंगे। विभाग का दावा है कि इस सिस्टम से शिकायतों का निस्तारण पहले की तुलना में ज्यादा तेज और पारदर्शी होगा।

नई सुविधाओं ने दिया आराम

अधिकारियों के मुताबिक जिले के करीब 4.47 लाख उपभोक्ताओं को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उपभोक्ताओं को उसकी ट्रैकिंग की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे वे अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। नई व्यवस्था की एक और खास बात यह है कि शिकायत का समाधान होने के बाद उपभोक्ताओं को ई-मेल के जरिए पूरी जानकारी भेजी जाएगी। इससे लोगों को यह पता चल सकेगा कि उनकी समस्या पर क्या कार्रवाई हुई और समाधान कब किया गया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जल्दी मिलेगी सुविधाएं

बिजली विभाग ने साफ किया है कि पहले से जारी 1912 हेल्पलाइन सेवा भी पहले की तरह चालू रहेगी। यानी अब उपभोक्ताओं के पास शिकायत दर्ज कराने के दो विकल्प उपलब्ध होंगे। विभाग का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उपभोक्ताओं को तेज, आसान और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शिकायत दर्ज करते समय सही मोबाइल नंबर और ई-मेल जानकारी जरूर दें, ताकि समस्या का समय पर समाधान किया जा सके।

Reported by- श्रीधर पंडित

ये भी पढ़ें: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में फिर बवाल, महिला मित्र को लेकर भिड़े दो गुट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »