Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में स्टेशन रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विदेशी युवक ने कथित तौर पर शराब के नशे में सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। युवक की हरकतें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराब के नशे में हंगामा बरेली के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के पास एक विदेशी युवक के हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा था। उसकी हरकतों को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल युवक के हंगामा करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सार्वजनिक स्थान पर विदेशी युवक के इस तरह हंगामा करने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। ये भी पढ़ें: बरेली में नकली ब्रांडेड कपड़ों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का माल बरामद