UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा की आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नेताओं को मौका दिया गया है। उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी की रणनीति अब साफ होती नजर आ रही है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं। धर्मपाल सिंह राधाकांत ओझा प्रकाश पाल विद्यासागर सोनकर गोपी कृष्णा पांडेय प्रियंका सिंह रावत राम प्रताप सिंह चौहान श्रुति गंगवार शामिल हैं.