उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कपड़े लेने बालकनी में गई 14 साल की बच्ची 12वीं मंजिल से गिरी, हुई मौत

गाजियाबाद की राजनगर रेजिडेंसी में 14 वर्षीय प्राची की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। हादसे से पहले प्राची ने दो गोल्ड जीते थे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी सोसायटी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा प्राची राजपूत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे प्राची बालकनी में सूख रहे कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार और सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे। प्राची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों की टीम परिवार के सदस्यों से घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खेलों में भी थी खास पहचान

प्राची पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय थी। परिवार के मुताबिक, वह संगीत में भी रुचि रखती थी। वह डीडीपीएस संजय नगर में कक्षा 9 की छात्रा थी। हादसे से महज दो दिन पहले प्राची ने महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित CBSE नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। परिवार के लिए यह उपलब्धि खुशी का मौका थी, लेकिन कुछ ही समय बाद हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है। नंदग्राम एसीपी ने भी घटना को लेकर जानकारी दी है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: पानी लेने निकला पति लौटकर देखा तो उड़ गए होश… मां-बेटी फंदे पर मिलीं लटकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »