उत्तर प्रदेश

जालौन मेडिकल कॉलेज में ABVP का हल्ला बोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता

जालौन मेडिकल कॉलेज में 35 हजार रुपये मांगने के आरोप पर एबीवीपी का प्रदर्शन तेज हुआ। संगठन ने प्राचार्य को हटाने की मांग की, जबकि प्राचार्य ने आरोप नकारे।

Reported by AJAY SRIVASTAVA and edited by Shagun Chaurasia

Jalaun Medical College: उत्तर प्रदेश में जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों को प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर कथित तौर पर 35-35 हजार रुपये मांगने और शिकायत करने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गेट नंबर-1 पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को पद से हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। और प्राचार्य को भ्रस्टाचारी बताते हुए होर्डिंग्स भी लगाई। गौरतलब है कि दो दिन पहले शिकायत लेकर पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी घटना के विरोध में संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया था इसी प्रदर्शन को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए। सीओ उरई राजेश कमल, सीओ जालौन अजय कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर मौजूद रहे।

35 हजार की अवैध मांग का आरोप

वहीं, एबीवीपी के प्रांतीय मंत्री चित्रांशु ने आरोप लगाया कि विगत दिनों संगठन बीएससी नर्सिंग के छात्रों की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य के इशारे पर बर्बरतापूर्वक मारपीट कराई गई। प्रैक्टिकल में छात्रों को पास कराने के नाम पर छात्रों से 35 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। इसके वीडियो और रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि प्राचार्य के निलंबन और छात्रों को न्याय मिलने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसमें गांव-गांव जनचौपाल भी लगाई जाएगी।

प्राचार्य ने आरोप नकारे

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों के प्रैक्टिकल और कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर विवाद हुआ था इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के समर्थन में कुछ छात्र और अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन ने प्राचार्य पर छात्रों के साथ अभद्रता और मारपीट कराने के आरोप लगाए हैं। वहीं, प्राचार्य का कहना है कि परीक्षा परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है और उनके कार्यालय की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

ये भी पढ़ें: योगी से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक को मिली जिम्मेदारी, BJP में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »