उत्तर प्रदेशराजनीति

योगी से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक को मिली जिम्मेदारी, BJP में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार!

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने सीट बंटवारे के लिए वार्ताकार तय किए। रालोद 33 और सुभासपा 18 सीटें चाहती हैं, जबकि भाजपा कम सीटें देने की तैयारी में है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Assembly Election 2027:  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे की तैयारी तेज कर दी है। गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनाने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चार बड़े नेताओं को बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, इस बार सीटों का गणित भाजपा के लिए आसान नहीं रहने वाला है। खासकर रालोद और सुभासपा की मांगों ने गठबंधन के भीतर नए समीकरण खड़े कर दिए हैं।

योगी से लेकर डिप्टी सीएम तक संभालेंगे मोर्चा

भाजपा ने सहयोगी दलों से बातचीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी दी है।

तय व्यवस्था के मुताबिक-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रालोद से बातचीत करेंगे।
ब्रजेश पाठक अपना दल (एस) के साथ सीटों पर चर्चा करेंगे।
पंकज चौधरी निषाद पार्टी से बातचीत करेंगे।
केशव प्रसाद मौर्य सुभासपा के साथ तालमेल बनाएंगे।

इन नेताओं को सहयोगी दलों की मांग और सीटों पर उनके दावों के पीछे के आधार को समझकर केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपनी है। इसके बाद सीट बंटवारे पर आगे का फैसला लिया जाएगा। बातचीत इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है।

रालोद और सुभासपा की मांग से फंसेगा पेंच

सीटों के बंटवारे में सबसे बड़ी चुनौती रालोद और सुभासपा की मांगों को लेकर सामने आ सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों दल सपा गठबंधन का हिस्सा थे। रालोद ने 33 और सुभासपा ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब दोनों दल भाजपा के साथ गठबंधन में भी लगभग इतनी ही हिस्सेदारी चाहते हैं।

दूसरी ओर, भाजपा की तैयारी रालोद को अधिकतम 18 और सुभासपा को 10 सीटें देने की बताई जा रही है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच सीटों को लेकर खींचतान संभव है।

अपना दल और निषाद पार्टी भी बढ़ा सकते हैं दबाव

भाजपा के पुराने सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी भी इस बार अधिक सीटों की उम्मीद कर सकते हैं। अपना दल (एस) ने 2017 में 11 में से 9 और 2022 में 17 में से 12 सीटें जीती थीं।

वहीं, निषाद पार्टी को पिछले चुनाव में 14 सीटें मिली थीं, जिनमें छह पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे।

अब देखना होगा कि भाजपा चारों सहयोगियों की मांगों और अपने चुनावी समीकरणों के बीच कैसे संतुलन बनाती है। सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला 2027 के चुनाव से पहले गठबंधन की रणनीति की दिशा तय करेगा।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस से सीट बंटवारे पर सपा का बड़ा फैसला! अखिलेश ने चाचा को सौंपी गठबंधन की कमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »