उत्तर प्रदेशनोएडा

वीडियो बना पत्नी पर लगाए आरोप फिर किया सुसाइड… ग्रेटर नोएडा में युवक की मौत से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में 25 वर्षीय युवक की मौत से हड़कंप मच गया। युवक ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू की।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Suicide News: ग्रेटर नोएडा बिसरख थाना क्षेत्र के मिल्क लच्छी गांव में 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा के मिल्क लच्छी इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। अजय ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था।

मौत से पहले लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि मंगलवार को अजय ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने अपनी पत्नी के साथ विवाद और कथित प्रताड़ना का आरोप लगाया। अजय ने दावा किया कि शादी के बाद उसकी पत्नी की कुछ लोगों से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था। उसने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर आपत्ति जताने के बाद उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की जाने लगी। वीडियो में उसने अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए पत्नी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने की बात कही।

हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल मृतक द्वारा लगाए गए दावे हैं। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मृतक के वीडियो, पारिवारिक विवाद से जुड़े तथ्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: UPITS में बड़ा कारोबारी धमाका! निवेश और कारोबार की बंपर डील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »