भारतराजनीति

पीएम मोदी ने जिस शख्स के छुए पैर, आखिर वो शख्स कौन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें गले लगाकर सम्मान जताया।

Reported by Ravi and edited by Tanushka Tangar

 West Bengal || Pm Modi || MakhanLal Sarkar : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें गले लगाकर सम्मान जताया।

यह पल कैमरों में कैद होते ही तेजी से वायरल हो गया। कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह शख्स कौन हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर इतना सम्मान दिया।

माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। करीब 98 साल की उम्र में भी उन्हें पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित माना जाता है। बताया जाता है कि माखनलाल सरकार ने अपना पूरा जीवन संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में लगा दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सार्वजनिक मंच से उनका सम्मान किए जाने को बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है। समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस पल का तालियों से स्वागत किया।

अब यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं और लोग इसे राजनीति में पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »