ग्रेटर नॉएडानोएडा

ग्रेटर नोएड़ा : तेज रफ्तार स्काॉर्पियो बिजली के पोल से टकराई,एक युवक की मौत

नाॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा। टक्कर के बाद स्काॉर्पियो सड़क पर गोल गोल धूमती रही, सीसीटीवी में कैद हुई घटना एक युवक की मौत दुसरा गंभीर घायल

Reported by Kashish Solanki and edited by Tanushka Tangar

GREATER NOIDA ACCIDENT NEWS ||  ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार ने भयानक परिणाम दिखाए। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खोकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी सड़क पर घूमने लगी और बुरी तरह से टूट गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय स्कॉर्पियो काफी तेज चल रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे सड़क पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो एक-दो बार घूमती हुई नजर आई, और इस दौरान गाड़ी का सायरन जोर जोर से बजता रहा, जिससे आसपास के लोग डर गए।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस को खबर मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरे युवक की भी इस हादसे में जान चली गई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वक्त पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हादसे के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

इस घटना की एक और खास बात ये है कि पूरा हादसा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में दिखता है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक से नियंत्रण खो देती है और इसके बाद बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क पर गोल-गोल घूमती नजर आती है।

पुलिस ने बताया है कि फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच चल रही है। शुरुआत में, तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर से चिंता का कारण बन गए हैं। पुलिस लोगों से अनुरोध कर रही है कि वे गाड़ी चलाते समय अपनी गति पर ध्यान दें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »