उत्तर प्रदेशग्रेटर नॉएडा

पार्किंग विवाद बना युद्ध का मैदान, ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, CCTV में कैद हुई खूनी भिड़ंत

स्कूटी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला, दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले; CCTV और मोबाइल वीडियो वायरल

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida Parking Dispute || Bisrakh Fight Viral Video || Parking Argument Turns Violent || UP News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में मामूली पार्किंग विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। स्कूटी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना का CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला चिपियाना स्थित राम श्याम कॉलोनी का है, जहां अवधेश कुमार गुप्ता और आकाश कुमार शर्मा पड़ोसी हैं। दोनों परिवारों के बीच पार्किंग को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ताजा विवाद के दौरान अवधेश गुप्ता और आकाश शर्मा के बीच फिर बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गई।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

आरोप है कि विवाद के दौरान अवधेश गुप्ता ने आकाश शर्मा के साथ हाथापाई की। घटना की सूचना मिलते ही आकाश के परिजन मौके पर पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जबकि कुछ स्थानीय लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है और भविष्य में विवाद न करने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें: 7 सेकेंड में वार्ड से गायब हुआ नवजात, मां फोन पर व्यस्त रही, नकली नर्स बनकर पहुंची महिला ने उठाया बच्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »