भारत

रेलवे का बड़ा फैसला! दिल्ली-NCR के 6 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद, 14 नवंबर तक लागू रहेगी रोक

दिवाली-छठ की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला। दिल्ली-NCR के छह स्टेशनों पर 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद, बुजुर्गों और दिव्यांगों को राहत।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Indian Railways Update: दिवाली और छठ के त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली और एनसीआर के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। यह व्यवस्था 3 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। ऐसे में अगर आप किसी परिजन को ट्रेन में बैठाने या स्टेशन से लेने जाने की योजना बना रहे हैं तो स्टेशन पहुंचने से पहले नए नियम जरूर जान लें।

इन 6 रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ उनके परिजनों की भी भारी भीड़ जुटती है। इससे प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था और अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। इसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने छह स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री रोकने का फैसला किया है।

प्रतिबंधित स्टेशनों की सूची में शामिल हैं-

 

  1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  2. दिल्ली जंक्शन
  3. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
  4. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
  5. आनंद विहार टर्मिनल
  6. आनंद विहार हॉल्ट

इन स्टेशनों पर 14 नवंबर तक सामान्य यात्रियों को प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे। यानी किसी रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने या लेने के लिए आम तौर पर प्लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं किया जा सकेगा।

बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी राहत

रेलवे ने इस प्रतिबंध के बावजूद कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट देने का प्रावधान रखा है। बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए उनके साथ आने वाले परिजनों या सहयोगियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा निरक्षर यात्रियों और ऐसी महिला यात्रियों को मदद पहुंचाने वाले लोगों को भी निर्धारित नियमों के तहत छूट दी जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद यात्रियों को स्टेशन पर सहायता उपलब्ध कराना है।

स्टेशन जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

रेलवे का यह कदम त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए उठाया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म नंबर जरूर जांच लें। अगर किसी को छोड़ने या लेने जाना जरूरी नहीं है तो इस अवधि में रेलवे स्टेशन जाने से बचें। इससे भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कार्यक्रम रद्द करने की मांग, बोले- अब सच्चे सनातनी लिखेंगे पर्ची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »