उत्तर प्रदेशराजनीति

न ब्रज में एंट्री मिलेगी न अवध में… अखिलेश यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला, जानिए क्यों भड़के सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला। बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं, अब ब्रज-अवध में स्वागत नहीं होगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक बयान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों से यदुवंशियों और रघुवंशियों, दोनों की भावनाएं आहत हुई हैं। अखिलेश ने यहां तक कह दिया कि अब ब्रज और अवध में उनका स्वागत नहीं होगा।

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा न अवध में’

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों से भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम से जुड़ी आस्थाओं को ठेस पहुंची है। अखिलेश के मुताबिक, अब कोई सच्चा रघुवंशी या यदुवंशी उनका स्वागत नहीं करेगा। सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर ऐसे लोगों के प्रवेश को रोकने वाला बोर्ड लगाने तक की बात कही, जिन पर उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। उन्होंने नेपाल सीमा का भी जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

धार्मिक मुद्दों पर सियासत करने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने अपने बयान में सवाल उठाया कि आखिर राजनीतिक और धार्मिक वर्चस्व की लड़ाई में भगवान को क्यों घसीटा जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि उत्तर प्रदेश में किसी बाहरी इशारे पर राजनीतिक और धार्मिक सत्ता को चुनौती देने की कोशिश हो रही है।

17 नवंबर से प्रतापगढ़ में होनी है कथा

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब धीरेंद्र शास्त्री 17 नवंबर से प्रतापगढ़ में आयोजित होने वाली कथा में शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया करवा रहे हैं। अखिलेश यादव इससे पहले भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। अब उनके ताजा बयान के बाद उत्तर प्रदेश में इस मामले को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: QS Ranking 2027 में IIT दिल्ली फिर बना भारत का नंबर-1 संस्थान, लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉप-100 से बाहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »