उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला को सरेआम जड़े थप्पड़, बाइक में भी तोड़फोड़

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक ने महिला को कई थप्पड़ मारे और बाइक तोड़ी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। आरोप है कि एक युवक ने गुस्से में आकर महिला के साथ अभद्रता की और उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने किराएदारों की मोटरसाइकिलों को भी निशाना बनाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम की है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर महिला और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली दिख रहा विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि युवक ने अपना आपा खो दिया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने महिला को कई थप्पड़ मारे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान किराएदारों की मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में युवक महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली पार्किंग विवाद में महिला के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ का मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में चेन स्नैचरों से पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »