Noida News: नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड स्पेशिया सोसाइटी में 16 वर्षीय किशोरी की मौत से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किशोरी 19वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी के माता-पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किशोरी की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अपडेट अभी जारी हैं.....