Banda || UP Police Recruitment || Constable Exam || UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3648 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। केंद्रों पर पुलिस की कड़ी नजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन का दावा है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। ये भी पढ़ें: जालौन में पुलिस परीक्षा का पहला दिन, 9 केंद्र, दो पालियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम