Police Constable Exam || UP Police Recruitment || Jalaun News || Exam Center Security || UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच चल रहा है। सुबह से ही जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचने लगे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर ASP का निरीक्षण परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दो शिफ्टों में एग्जाम जिले में परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। केंद्रों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का दावा किया है। ये भी पढ़ें: UP पुलिस भर्ती परीक्षा पर सख्ती का पहरा, 30 हजार CCTV से होगी निगरानी, एक्शन मोड में सरकार