उत्तर प्रदेशमहोबा

PM पर बयान देकर घिरे सपा सांसद, महोबा में अजेंद्र सिंह लोधी पर FIR

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा सियासी तूफान, भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बीच सपा सांसद और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Tanushka Tangar

SP MP Ajendra Singh Lodhi FIR || Mahoba political controversy || PM Modi remark controversy || Mahoba News || UP News: महोबा में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी एक बयान के बाद बड़े विवाद में फंस गए हैं। बिजली-पानी की समस्या और स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाले गए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है। वायरल बयान के बाद जिले की राजनीति गरमा गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

PM के खिलाफ अभद्र भाषा

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ रामकुंड मंदिर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर पहुंचे थे। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा बिजली, पानी और स्मार्ट मीटर का विरोध बताया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपने के बाद सांसद ने मीडिया से बातचीत की, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी की। बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया।

सांसद का जलाया पुतला

BJP ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आल्हा चौक पहुंचे, जहां सांसद का पुतला फूंका गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली तक मार्च निकालकर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की।

सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

मंगलवार तड़के BJP जिला मीडिया प्रभारी की शिकायत पर शहर कोतवाली में सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन, शासकीय कार्य में बाधा और शांति भंग करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

वहीं, सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पूरे मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि वे किसी दबाव या गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जिले की राजनीति में इस विवाद को लेकर हलचल बनी हुई है।

Reported by- राजेश कुमार चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें: महोबा में सियासी बवाल, सपा सांसद के बयान से गरमाई राजनीति, PM पर टिप्पणी को लेकर मचा विवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »