लखनऊ के नीलांश वाटर पार्क में बवाल, महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल
नीलांश वाटर पार्क में बवाल, मामूली कहासुनी के बाद महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Lucknow Water Park Incident || Nilansh Water Park Controversy || Women Assault Viral Video || UP News: लखनऊ के इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटना साफ देखी जा सकती है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, वाटर पार्क परिसर में एक मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पार्क में मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने स्थिति संभालने के बजाय कथित तौर पर महिला और कुछ पुरुषों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना ने मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब नीलांश वाटर पार्क विवादों में आया हो, इससे पहले भी यहां की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की शादी बनी चर्चा का विषय, दहेज में करोड़ों कैश और लग्जरी गाड़ी देने का वीडियो वायरल



