उत्तर प्रदेशनोएडा

खेलते-खेलते मौत की गिरफ्त में मासूम! नोएडा के गेझा गांव में 5 साल के बच्चे पर गिरा लोहे का गेट, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

खेलते-खेलते एक 5 साल के मासूम की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई।

Reported by Shridhar Shukla and edited by Shagun Chaurasia

Noida Gijha village accident || Child Death CCTV Footage || Tragic Accident In Noida: नोएडा के गेझा गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां खेलते-खेलते एक 5 साल के मासूम की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उसका CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9:20 बजे पांच वर्षीय नवदीप पड़ोस में लगे लोहे के गेट पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गेट पर चढ़ गया, तभी अचानक भारी लोहे का गेट टूटकर सीधे उसके ऊपर आ गिरा। गेट के नीचे दबते ही मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

मासूम ने तोड़ा दम

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह बच्चे को गेट के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं CCTV में कैद यह हादसा लोगों को अंदर तक झकझोर रहा है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »