मनोरंजन

यामी-आदित्य ने छोड़ा मुंबई, हिमाचल में बसाया नया ठिकाना, जानें क्यों लिया ये फैसला

बॉलीवुड के इस 'धुरंधर' कपल ने मुंबई छोड़ ह‍िमाचल प्रदेशन में बसने का फैसला क‍िया है। दोनों वहां 25 एकड़ में फैले एक 100 साल पुराने घर में रहेंगे, जो यामी ने शादी से ठीक पहले खरीदा था।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना नया ठिकाना बना लिया है। दोनों अब परिवार के साथ मुंबई की भागदौड़ से दूर शांत और सुकून भरी जिंदगी जीना चाहते हैं। हालांकि, काम के सिलसिले में उनका मुंबई आना-जाना जारी रहेगा।

हिमाचल से यामी का पुराना रिश्ता

यामी गौतम मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है। ऐसे में हिमाचल उनके लिए सिर्फ एक खूबसूरत जगह नहीं, बल्कि उनके परिवार और बचपन से जुड़ा हुआ है। शादी से पहले ही यामी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर में करीब 100 साल पुराना एक हेरिटेज घर खरीदा था। बताया जाता है कि यह घर करीब 25 एकड़ की जमीन पर बना है। कपल ने इसी प्रॉपर्टी को अपना नया ठिकाना बनाया है।

इसी घर में हुई थी यामी-आदित्य की शादी

यामी गौतम और आदित्य धर ने जून 2021 में हिमाचल प्रदेश स्थित इसी घर में शादी की थी। लकड़ी और पत्थरों से बने इस घर के आसपास काफी हरियाली है। यहां सेब, आलू, प्लम और अदरक जैसी चीजों की खेती भी होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने इस प्रॉपर्टी को किसी आलीशान सेलिब्रिटी हाउस में बदलने के बजाय इसकी सादगी और प्राकृतिक खूबसूरती को बरकरार रखा है। दोनों को यहां का शांत माहौल काफी पसंद है।

मुंबई में किराए के अपार्टमेंट में रहते थे

हिमाचल जाने से पहले यामी और आदित्य मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक बड़े किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं और आमतौर पर फिल्मों की शूटिंग, प्रमोशन या खास इंडस्ट्री इवेंट्स में ही साथ नजर आते हैं। 2024 में दोनों ने अपने बेटे वेदविद का स्वागत किया था। ऐसे में परिवार के साथ ज्यादा सुकून और निजी समय बिताने का फैसला भी उनके हिमाचल जाने की वजहों में से एक माना जा रहा है।

‘नई नवेली’ को लेकर भी चर्चा में यामी

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में यामी मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी। इसकी कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी एक तरफ यामी और आदित्य ने मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी से दूरी बनाई है, तो दूसरी तरफ यामी बड़े पर्दे पर अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें: कानपुर में एल्विश यादव के शो में हंगामा, फैन ने खींची जैकेट, धक्का-मुक्की में स्टेज से गिरा साथी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »