उत्तर प्रदेशराजनीति

तीन ब्राह्मण, तीन ओबीसी, दो SC! UP चुनाव से पहले BJP ने साधा जातीय समीकरण, क्या है रणनीति?

बीजेपी ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ नए चेहरों को मैदान में उतारा। सूची में तीन ओबीसी, दो ब्राह्मण, दो दलित और एक राजपूत उम्मीदवार शामिल हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को मैदान में उतारा है। बीजेपी की सूची की सबसे खास बात यह है कि सभी आठ उम्मीदवार नए चेहरे हैं। पार्टी ने अपने मौजूदा राज्यसभा सदस्यों में से किसी को दोबारा मौका नहीं दिया। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा भी शामिल हैं।

जातीय समीकरण पर भी फोकस

बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा है। सूची में धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार ओबीसी वर्ग से आते हैं। धर्मपाल सिंह लोधी समाज से हैं, जबकि प्रकाश पाल बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पाण्डेय ब्राह्मण चेहरे हैं। विद्यासागर सोनकर और पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत दलित समाज से आते हैं। वहीं राम प्रताप सिंह चौहान राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

संगठन से जुड़े चेहरों को भी मौका

बीजेपी ने संगठन में सक्रिय नेताओं को भी राज्यसभा भेजने की रणनीति अपनाई है। प्रकाश पाल, राम प्रताप सिंह चौहान और गोपी कृष्ण पाण्डेय लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक कामकाज से जुड़े रहे हैं। दो महिला चेहरों प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को भी सूची में जगह मिली है।

कौन हैं बीजेपी के 8 उम्मीदवार?

धर्मपाल सिंह आंवला से बीजेपी विधायक और प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री हैं। राधाकांत ओझा वरिष्ठ अधिवक्ता और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रकाश पाल बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। विद्यासागर सोनकर पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व सांसद रहे हैं। गोपी कृष्ण पाण्डेय लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से 16वीं लोकसभा की पूर्व सांसद हैं। राम प्रताप सिंह चौहान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और एत्मादपुर के पूर्व विधायक हैं। श्रुति गंगवार बरेली क्षेत्र में सक्रिय हैं और वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की बेटी हैं।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना है, जबकि नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अभी अपने नौवें प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »