मनोरंजन

अब बड़े पर्दे पर नागिन, एकता कपूर ने किया फिल्म का ऐलान, अब कौन बनेगी नई नागिन?

एकता कपूर ने नाग पंचमी पर ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी की फिल्म का ऐलान किया। अब सवाल है कि नई नागिन कौन बनेगी? स्टारकास्ट और रिलीज डेट का खुलासा बाकी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Naagin Movie: टीवी की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ अब छोटे पर्दे की सीमाओं से निकलकर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। नाग पंचमी के मौके पर एकता कपूर ने इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी पर फिल्म बनाने का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। हालांकि, फिल्म की कहानी, रिलीज डेट और मुख्य अभिनेत्री के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

एकता कपूर ने दिया फिल्म का हिंट

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ‘नागिन’ के पिछले सीजनों की झलक दिखाई गई। वीडियो में करीब 11 साल के टीवी सफर को दिखाने के बाद फ्रेंचाइजी को फिल्म के रूप में आगे ले जाने का संकेत दिया गया। एकता ने अपने पोस्ट में कहा कि बालाजी टेलीफिल्म्स इस मशहूर फ्रेंचाइजी को अब टेलीविजन से आगे ले जाने की तैयारी में है। नाग पंचमी के मौके पर किए गए इस ऐलान ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

सबसे बड़ा सवाल- कौन बनेगी नागिन?

फिल्म की घोषणा के साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा मुख्य अभिनेत्री को लेकर शुरू हो गई है। एकता कपूर ने अभी यह नहीं बताया है कि बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार कौन निभाएगा। ऐसे में सवाल है कि क्या किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को यह भूमिका मिलेगी या टीवी की किसी लोकप्रिय कलाकार को मौका दिया जाएगा।

मौनी रॉय से शुरू हुआ था सफर

‘नागिन’ का टीवी सफर 2015 में मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद अलग-अलग सीजनों में सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश जैसी अभिनेत्रियों ने नागिन का किरदार निभाया। सातवें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नमिक पॉल और कनिका मान नजर आए थे। यह सीजन 2026 में खत्म हुआ। अब 11 साल बाद ‘नागिन’ के फिल्मी रूप में आने की तैयारी है। स्टारकास्ट, कहानी और रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार जारी है।

ये भी पढ़ें: कौन है ये IAS तुकाराम मुंढे जिनके निशाने पर बॉलीवुड! शाहरुख, अजय और टाइगर को FDA का नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »