विदेश

होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा दावा! मैप पोस्ट कर बोले- ‘NEW U.S. Territory’, ईरान ने पहले ही किया था पलटवार

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज का नक्शा पोस्ट कर इसे ‘NEW U.S. Territory’ बताया। ईरान पहले ही अमेरिकी दावों को खारिज कर चुका है, जिससे तनाव बढ़ा है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Donald Trump: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर होर्मुज का एक नक्शा साझा किया और उसे ‘NEW U.S. Territory’ बताया। ट्रंप की पोस्ट में ईरान और ओमान के बीच स्थित रणनीतिक समुद्री मार्ग को घेरा गया है। नक्शे के ऊपर इसे अमेरिका का नया क्षेत्र बताए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा दावा

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने होर्मुज को लेकर ऐसा बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका का इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर पूरा नियंत्रण है और वह इसे अपने पास रखेगा। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को ‘स्टील की दीवार’ बताते हुए ईरान पर भी तीखे आरोप लगाए थे। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि ईरान का सैन्य ढांचा तबाह हो चुका है और देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

ईरान ने दावे को किया खारिज

ट्रंप के दावों पर ईरान की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया सामने आई थी। पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारियों के बयान जमीनी वास्तविकता नहीं बदल सकते। ईरान का दावा था कि होर्मुज अभी भी बंद है और उसकी शर्तें पूरी होने तक इसे खोलने का सवाल नहीं है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसिन रजाई ने भी अमेरिका से युद्ध और नाकेबंदी समाप्त करने समेत कई मांगें रखी थीं।

अब नक्शे के जरिए बढ़ा तनाव

इसके बाद ट्रंप ने न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में भी संकेत दिया था कि ईरान को हराने के बाद वह होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की योजना बना रहे हैं। ईरानी नेता इब्राहिम अजीजी ने इस पर पलटवार करते हुए ट्रंप पर तंज कसा था। अब ट्रंप के नए नक्शे ने इस विवाद को फिर हवा दे दी है। हालांकि, केवल सोशल मीडिया पोस्ट में किसी क्षेत्र को अमेरिकी इलाका घोषित कर देना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संप्रभुता स्थापित नहीं करता।

ये भी पढ़ें: दीवार तोड़ी तो खुला करोड़ों का राज! बेल्जियम में मिला 99 करोड़ का सोना, किसका है ये खजाना?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »