भारत

9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें भी रद्द! जंतर मंतर CJP प्रदर्शन से पहले बड़ा फैसला

दिल्ली में 10 अक्टूबर के CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने के निर्देश। नई दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

10 October Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। प्रशासन का यह कदम प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान संभावित भीड़ और आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो और रेल से यात्रा करने वाले लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ताजा जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

राजीव चौक से कश्मीरी गेट तक

दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक, कुल 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जाने हैं। प्रभावित स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी कम की जा सकती है। प्रमुख प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, कश्मीरी गेट, हौज खास, आईएनए और लाजपत नगर शामिल हैं। स्टेशनों के गेट बंद रहने के दौरान यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों और दूसरे परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले मेट्रो की ताजा स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होगा।

रेलवे ने भी रद्द कीं कई ट्रेनें

प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार, दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित ट्रेनें रद्द रहेंगी।

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

स्टेशनों के आसपास संभावित भीड़ और यातायात संबंधी परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। यात्रियों के लिए जरूरी सलाह: मेट्रो स्टेशन के गेट बंद होने और ट्रेनों के रद्द होने से यात्रा प्रभावित हो सकती है। इसलिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और परिवहन सेवाओं से जुड़ी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका हिरासत में, जंतर-मंतर जाने से रोका तो सड़क पर ही धरने पर बैठे सांसद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »