Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की बाड़ा हिंदू राव थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 चोरी के मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा और चोरी की स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय जुनैद के रूप में हुई है, जो न्यू सीलमपुर का रहने वाला है। छह साल से स्नैचिंग में शामिल पुलिस के मुताबिक, जुनैद सीलमपुर थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और पिछले करीब छह साल से स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहा है। 18 अगस्त की रात सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम डीसीएम रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टूटी नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार जुनैद पुलिस को संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। 41 चोरी के मोबाइल बरामद पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुनैद के पास से एक देशी तमंचा बरामद हुआ। वहीं स्कूटी की डिक्की से 14 मोबाइल फोन मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस स्कूटी पर सवार था, वह भी कमला मार्केट इलाके से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर उसके घर से 27 और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। इस तरह पुलिस ने कुल 41 मोबाइल फोन बरामद किए। नशे के लिए करता था स्नैचिंग पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए स्नैचिंग करता था। वह बसों के आसपास और सुनसान सड़कों पर मोबाइल फोन पर बात कर रहे लोगों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार, विरोध की स्थिति से बचने के लिए आरोपी अपने पास तमंचा रखता था। जुनैद के खिलाफ पहले से ही डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जो आरोपी से चोरी के मोबाइल फोन खरीदते थे। ये भी पढ़ें: 19 दिन से अनशन, फिर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी… पटना में लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस से भिड़ंत