भारत

दिल्ली के थाने में मचा हड़कंप! पांच पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, फरार आरोपी का एनकाउंटर

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में आरोपी ने पांच पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया। फरार होकर बाइक लूटी, चितली कबर में पुलिस से मुठभेड़ हुई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Jama Masjid Police Station: राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर एक थाने के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक व्यक्ति ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जामा मस्जिद थाने में हुई इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और भागने के दौरान एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया। बाद में पुलिस की तलाश के दौरान चितली कबर इलाके में उसका सामना हुआ, जहां जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई।

पारिवारिक विवाद की शिकायत पर थाने पहुंचा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नबील को उसकी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद के सिलसिले में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था। बातचीत के दौरान उसने अचानक चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें गर्दन और चेहरे पर चोटें आईं।

घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाने से फरार होकर लूटी बाइक

हमले के बाद आरोपी नबील पुलिस की पकड़ से बचकर थाने से भाग निकला। फरार होने के दौरान उसने रास्ते में एक दोपहिया वाहन लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

चितली कबर में पुलिस से दोबारा सामना

पुलिस टीम ने आरोपी को चितली कबर इलाके में ट्रैक कर लिया। उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दोबारा हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और उसे काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की।

फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाने के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे… बालेन शाह के साथ PM मोदी की बड़ी बैठक, 24 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »