भारत

दिल्ली-UP सहित 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट! बदलेगा मौसम और ठंड बढ़ने के संकेत

IMD ने 13 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया। तेज हवाओं और गिरते तापमान से सुबह-शाम ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात और सुबह तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

दिल्ली-NCR में फिर बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 अक्टूबर को राजधानी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 15 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यूपी के इन जिलों में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और संभल में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 16 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

क्या बढ़ेगी ठंड?

बारिश और ठंडी हवाओं के चलते सुबह-शाम तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। हालांकि, पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान और स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: वोट चोरी के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन, राहुल-अखिलेश समेत 11 नेताओं की याचिका में क्या मांग?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »