गाजियाबाद की शादी बनी चर्चा का विषय, दहेज में करोड़ों कैश और लग्जरी गाड़ी देने का वीडियो वायरल
गाजियाबाद की आलीशान शादी ने मचाई सनसनी, करोड़ों कैश और लग्जरी गिफ्ट्स के वीडियो वायरल
Ghaziabad News || Viral Wedding Video || Crore Dowry Case || Indirapuram Wedding || Muslim Wedding News: गाजियाबाद में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस हाईप्रोफाइल निकाह में दहेज के रूप में करोड़ों रुपये नकद, लग्जरी गाड़ी और सोने-चांदी के भारी आभूषण दिए जाने का दावा किया जा रहा है। शादी से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद लोग हैरानी भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
करोड़ो रुपए और BMW कार
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के खजुरी खास इलाके में रहने वाले इदरीशी समाज के युवक की शादी उसी इलाके की एक युवती से हुई। यह भव्य समारोह 9 मई की रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल एंबियंस फार्म में आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि शादी में दहेज के तौर पर एक करोड़ 1 लाख 11 हजार रुपये नकद और BMW कार दी गई। इसके अलावा सोने-चांदी के महंगे आभूषण भी बड़ी मात्रा में दिए गए। इतना ही नहीं, करीब छह महीने पहले हुई सगाई में भी दूल्हे पक्ष को एक थार गाड़ी और 31 लाख रुपये नकद दिए जाने की चर्चा है।
नोटों की गड्डियां और महंगे उपहार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नोटों की गड्डियां और महंगे उपहार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। यह शादी अब इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है। लोग इसे शानो-शौकत की मिसाल बता रहे हैं, वहीं कई लोग दहेज प्रथा को बढ़ावा देने को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद कैश वैन लूट में बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, करोड़ों की साजिश के पीछे अभी चार फरार



