Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कैसरगंज विकासखंड के ग्राम त्रिभुवन दत्त पुरा में रविवार को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका पुतला दहन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। सनातन संस्कृति के सम्मान का उठाया मुद्दा राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के मुताबिक, पुतला दहन का आयोजन सनातनी साधु-संतों और स्वदेशी के सम्मान में किया गया। पार्टी ने इसे अधर्म के खिलाफ विरोध और सनातन धर्म की विजय के संकल्प से जुड़ा कार्यक्रम बताया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने पूर्व सांसद पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘माफी वीर’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उनके इस बयान के साथ प्रदर्शन में पूर्व सांसद के प्रति विरोध का संदेश देने की कोशिश की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। इस दौरान कृपा राम गौतम, देवा सिंह, अखिलेश सिंह, जयनू ठाकुर, बंशीलाल गौतम, हंसराज गौतम, रंगीलाल गौतम, बड़कऊ पाल, शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह सरपंच, पंकज वर्मा, लवकुश चौरसिया और अदालत राम चौरसिया समेत कई लोग मौजूद रहे। बहराइच में हुए इस प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने सनातन संस्कृति और साधु-संतों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ये भी पढ़ें: बहराइच में गोकशी की सूचना से मुठभेड़ तक… पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार