उत्तर प्रदेशक्राइम

पहले करंट, फिर जहर… तड़पते पति के सामने प्रेमी संग रोमांस, पत्नी ने किया रिश्तों का खौफनाक कत्लकांड

मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले करंट लगाया, फिर जहर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Wife Killed Husband || Moradabad Murder Case || UP Crime News || Illegal Affair Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी, बहन और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को आत्महत्या दिखाने की पूरी साजिश रची गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया।

पत्नी का भतीजे संग प्रेम सम्बन्ध

मृतक पवन ठाकुर अपनी पत्नी आंचल और दो साल की बेटी के साथ कुंदनपुर इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि आंचल का प्रेम संबंध पवन के रिश्ते में लगने वाले भतीजे अंकित से चल रहा था। पवन को करीब एक साल पहले इस रिश्ते की जानकारी हो चुकी थी। परिवार में इसी बात को लेकर लगातार विवाद होता था। परिजनों के मुताबिक पवन ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए। उसने कुछ समय पहले अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी।

बेरहमी से किया कत्ल

पुलिस के अनुसार, आंचल करीब 15 दिन पहले मायके गई थी, जहां पति को रास्ते से हटाने की साजिश तैयार हुई। गुरुवार रात उसने पवन को फोन कर घर बुलाया। जैसे ही पवन घर पहुंचा, वहां मौजूद आंचल, उसका प्रेमी अंकित, बहन शिखा और शिखा के प्रेमी अजय ने मिलकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि चारों ने पहले पवन को चारपाई से बांधा और फिर कई बार बिजली का करंट लगाया। जब वह गंभीर हालत में पहुंच गया तो उसे पानी में जहर मिलाकर पिला दिया गया।

तड़पते पति से आगे प्रेमी संग रोमांस

जांच में यह भी दावा किया गया कि पवन दर्द से तड़पता रहा और उसी के सामने पत्नी अपने प्रेमी के साथ रोमांस करती रही। वारदात के बाद इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट और करंट के कई निशान मिलने के बाद पुलिस को हत्या का शक हुआ। पूछताछ में आंचल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से अपहरण कर मासूम को नहर में फेंका! बांदा पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »